डेढ़ घण्टे मेन रोड पर डटे रहे किसान...गिड़गिड़ाते रहे अधिकारी

 डेढ़ घण्टे मेन रोड पर डटे रहे किसान...गिड़गिड़ाते रहे अधिकारी
मुलताई। अक्षय सोनी/राकेश अग्रवाल की रपट
कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार हजारों किसानो ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डेढ़ घण्टे तक चक्काजाम किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी जाम ख़त्म करने के लिए किसानो के सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आए। अधिकारीयों के आश्वासन के बावजूद चक्काजाम ख़त्म नही हुआ। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक सुखदेव पांसे उच्चाधिकारियों से समस्याओं के समाधान के लिए ठोस आश्वासन पर अड़े रहे जो बाद में कलेक्टर के फोन पर ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद ही माने। कांग्रेसियों ने इसके बावजूद प्रशासन को चेतावनी दी की अगर समस्याओं का समाधान नही हुआ तो इसके बाद अब सीधे जेल भरो आंदोलन  किया जाएगा। मुलताई तहसील को सूखाग्रस्त करने किसानो को बीमा राशि दिलाने बिजली समस्या दूर करने नजूल के नाम पर लोगो को परेशान करने GST से व्यापारियों को होने वाली समस्या सहित 32 मांगों को लेकर हो रहे प्रदर्शन को पुरे क्षेत्र के लोगों का व्यापक समर्थन मिला और हजारों किसानो सहित ग्रामीणों ने अपना रोष प्रकट कर कांग्रेस के आंदोलन को सफल बनाया।

Source : Agency

2 + 4 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]